
जमशेदपुर : हिंदू युवा वाहिनी जमशेदपुर जिला की टीम की बुधवार को एक बैठक हुई. इसमें रामगढ़ जिला के गोला थानांतर्गत ग्राम चोकाद में प्रशासन द्वारा रैयती भूखंड पर मंदिर निर्माण पर रोक लगाई है, उस घटना की घोर निंदा की गयी। ज्ञात हो की चोकाद गांव के संपूर्ण ग्राम वासियों मुखिया तथा पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने जो हिंदू युवा वाहिनी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को प्रधान संरक्षक स्वामी दिव्य ज्ञान जी महाराज के माध्यम से एक पत्र प्रेषित किया है उसमें उन्होंने बताया है कि कैसे प्रशासन उन्हें अपने रैयती जमीन में मंदिर बनाने से रोक लगा दी है। सभी ग्रामवासियों ने आग्रह किया है की गांव के लोगो को मदद की जाए। इस संदर्भ में हिंदू युवा वाहिनी के पूरे झारखंड की सभी इकाइयों ने विरोध दर्ज कराया है। हिंदू युवा वाहिनी के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सतीश सिंह और पूरी टीम ने मुख्यमंत्री से मांग की है की ऐसे दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ त्वरित करवाई की जाए और हिंदू समाज से प्रशासन माफी मांगे अन्यथा समस्त समाज आंदोलन करने को विवश हो जाएगा। 100 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर के पत्र हिंदू युवा वाहिनी से इस संबंध में मदद की मांग की है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, जिला मंत्री विशाल सिंह, जिल जिला आईटी सेल प्रभारी सुदीप, राज सिंह, अमर कुमार, नवीन मिश्रा, सुरेंद्र पांडे एवं विभिन्न मंडल के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।





