जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन की सभागार में जमशेदपुर डिस्ट्रीबयूटर्स एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. जिसमें मुख्य रूप से एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी. बैठक में चर्चा हुई कि जिन कम्पनियों से सेटलमेंट में सदस्यों को परेशानी आ रही है उसका समाधान हेतु प्रयास किया जायेगा. पारिवारिक मिलन समारोह आगामी जनवरी माह में किया जाएगा. वहीं ई-कॉमर्स कम्पनी से व्यापार में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा जीएसटी सरलीकरण के लिए सरकार से पत्राचार किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं “कैट” के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थलिया, चेंबर के निवर्तमान महासचिव भरत वसानी, बाजार समिति के सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) ने अपने विचार रखे एवं सदस्यों का मार्ग दर्शन कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया. एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गोयल ने बैठक का संचालन किया. बैठक में उपाध्यझ जुगल किशोर माहेश्वरी, संयुक्त सचिव निलेश वोरा, कोषाध्यक्ष कमलेश सपानी, सह सचिव राजेश अग्रवाल, सरबजीत सिंह सोनी, कार्य कारिणी सदस्य संजय अग्रवाल (मानगो), कृष्ण कुमार बंसल, संदीप जैन, मोअशफाक उल्ला, सदस्य मनोज चेतानी, विनोद शर्मा, नरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सैयद परवेज ने दिया.





