
जमशेदपुर : जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (जेडीए) की कार्यकारणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की नयी कमिटी (2020-22) जो कि अप्रैल 2021 से प्रभार में आने की बात थी, को विगत दिनों कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया जाये एवं पुरानी कमिटी ही आगे के कार्यकाल यानी मार्च 2022 तक प्रभार में रहकर कार्य करे. सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस निर्णय का स्वागत किया तथा एकजुटता का परिचय देते हुए पद में नहीं कार्य में विश्वास व्यक्त किया. महासचिव दिलीप कुमार गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जैसा कि जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का ‘टैगलाइन’ है ” एकता में बल है ” को चरितार्थ करते हुए वे लोग आने वाले समय में भी एकजुटता बनाये रखकर सभी सदस्यों के दुख सुख में साथ देना है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए अध्यक्ष गितेश वार्ष्णेय ने कार्यकारिणी सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करते हुए सदस्यों को जोड़ें. वरिय उपाध्यक्ष जुगल किशोर माहेश्वरी ने एसोसिएशन के स्वभाव के अनुरूप सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने पर बल दिया, जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया. एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सूची अपडेट करने एवं डाटाबेस तैयार करने की जिम्मेवारी सह सचिव राजेश अग्रवाल को दी गई, जिसे वे जेडीए के संयुक्त सचिव निलेश वोरा के मार्गदर्शन में पूरा करेंगे. एसोसिएशन के हिसाब-किताब की जिम्मेवारी संभाल रहे कमलेश सपानी ने अपने सहयोगी संदीप अग्रवाल के साथ मिलकर लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन शहर के तमाम एफएमसीजी व कांफेक्शनरी के डिस्ट्रीब्यूर्स, सब डिस्ट्रीब्यूटर्स व स्टॉकिस्ट से अनुरोध किया है कि जो अभी तक जेडीए के सदस्य नहीं बन पायें हैं, वे एसोसिएशन के सह सचिव सरबजीत सिंह सोनी ( जुगसलाई ) के मोबाइल नम्बर 7488145666 एवं राजेश अग्रवाल ( भालुबासा) के मोबाइल नंबर 9835344914 पर सम्पर्क कर सदस्यता आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैंय बैठक सम्पन्न होने से पहले एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सुरेश सोंथालिया के उपस्थित होने पर सभी सदस्यों का मनोबल देखते बन रहा था. बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी उन्हें दी गई एवं उनकी सहमति भी प्राप्त हुई. उन्होंने अपने छोटे से सम्बोधन में संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुए सदस्यों की संख्या बढाने की बात कही तथा लक्ष्य पर चलते हुए व्यापारिक एवं समाजिक हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेडीए के उपाध्यक्ष सैयद परवेज ने दिया तथा सबों को पुनः जल्द मिलने की शुभकामना भी दी. बैठक के आरम्भ में विगत 18 महिनों में खोये अपने साथियों, पारिवारिक सदस्यों तथा सभी प्राणी मात्र के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में गंगा प्रसाद, संजय अग्रवाल ( मानगो ), सुनील तिवारी, विनोद शर्मा, मुख़तार अहमद, संदीप जैन समेत अन्य उपस्थित थे.





