जमशेदपुर: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष 2080 के उपलक्ष्य में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शहर में पहली बार साकची सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी महालक्ष्मी मंदिर परिसर में पुरी के पंडों द्वारा निर्मित जगन्नाथ प्रभु के महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के लगभग 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)
समाज के विभिन्न आयोजनों तथा उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से मारवाड़ी समाज का नाम गौरवांवित को करने वाले बंधुओं को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गए.पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ महाप्रसाद किया. सर्वप्रथम जगन्नाथ बलभद्र मां सुभद्रा का पूजन एवं आरती पुरे विधि-विधान के साथ किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित हुए समाज के विशिष्ट लोग : अनुमंडलाधिकारी पीयूष सिन्हा, साकची थाना प्रभारी संजय कुमार, जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती, दिव्यांग प्रेरक व्यक्तित्व अमित वर्मा, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय अध्यक्ष, साहित्यकार डॉ रागिनी भूषण, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राध्यापिका डॉ जूही समर्पिता, जयप्रकाश राय, उदित अग्रवाल, रमेश मेंगोतिया, अनिल मेंगोतिया, दिलीप गोयल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत मित्तल, झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, अशोक भालोटिया, अरुण बाकरेवाल, विख्यात उद्योगपति नरेश अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया, विजय आनंद मूनका, राजस्थान नवयुवक संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया, दीपक पारीक, अजय चेतानी, मरुधर के संपादक नरेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अजय भालोटिया, शंकर सिंघल, मनोज अग्रवाल, संजय देबुका, डॉ आर के अग्रवाल, रामकृष्ण चौधरी, कमल अग्रवाल के पी, दीपक भालोटिया, संजय पलसानिया, सुरेश कांवटिया , गुणवंत राय पारीख, बिनोद पंड्या, दीपेंद्र भट्ट.(नीचे भी पढ़े)

समाज के सक्रिय लोगों को किया गया सम्मानित: श्री राम कथा के आयोजक राजेश चावड़ा एवं महेश सोंथालिया, जीण माता परिवार के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, राजस्थान की रियासतों के सिक्कों के संग्रहकर्ता कैलाश अग्रवाल, स्टार्ट अप व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत के लिए निखिल सारडा, महालक्ष्मी कृपामृत महारजा अग्रसेन मंगल पाठकर्ता महावीर अग्रवाल, जुगसलाई पार्क के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शिव रिंगसिया(नीचे भी पढ़े)

महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग:आशा चौधरी, अदिती चौधरी, ऊषा चौधरी, अंकिता लोधा, नेहा अग्रवाल, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, ममता मूनका, सरिता अग्रवाल, संगीता मित्तल, विनीता नरेड़ी, निशा अग्रवाल, सविता मुरारका, मनीषा मुरारका, अर्चना गुप्ता, राखी खंडेलवाल, रितु रूंगटा, रश्मि अग्रवाल, राखी खंडेलवाल, प्रायोजक अशोक चौधरी, अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश शर्मा लिप्पु, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, उमेश खिरवाल, अजय भालोटिया, अनिल चौधरी, सन्नी संघी, राहुल चौधरी, आकाश शाह, अमित संघी सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
दिव्यांग अमित वर्मा को किया गया सम्मानित

इस दौरान जिला अग्रवाल सम्मेलन ने विशेष जज्बा के लिए अमित वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. विदित हो कि अमित वर्मा जब 3 वर्ष के थे तो उनको उनके चाचा गोद में लेकर ट्रेन में चढ़ रहे थे. इस क्रम में वह उनके हाथ से फिसल कर नीचे रेल पटरी पर गिर पड़ा और उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए. आज अमित वर्मा कृत्रिम प्रत्यारोपित अंगों के जरिए अपना सारा काम करते हैं. व्यापार संचालन करते हैं और अपने परिवार एवं अपनी मां और मौसी का विशेष ख्याल रखते हैं. उनके जज्बा के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय मूनका, मारवाड़ी समाज के प्रख्यात समाजसेवी बीजू बाबू भी उपस्थित थे.











