
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की ओर से गुरुवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमे मिथिला संकीर्तन मण्डली, आदित्यपुर के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र के प्रतिनिधत्व में संस्था को सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि मंडली के द्वारा इस कोरोना काल में 151 यूनिट रक्त संग्रह कर एमजीएम को दान करने किया गया था. इसी उपलक्ष्य में मंडली को समारोह में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर त्रिलोक मिश्र, अशोक झा प्रेमी, सुमन कुमार झा एवं राजेश रंजन को उक्त महादान में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया.














