• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dmft fund regulation : जमशेदपुर में हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक, सासंद, विधायक समेत अन्य ने लिया हिस्सा, 14 हजार से अधिक योजनाओं पर होगा काम

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में हुई. सासंद जमशेदपुर विद्युत वरण महतो, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी एवं विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, मुखियागण, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत प्रत्येक जिले में डीएमएफटी कोष का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया जाता है. बैठक में बताया गया कि जनवरी मध्य से फरवरी अबतक आयोजित विभिन्न ग्रामसभाओं से कुल 14169 योजनाएं प्राप्त हुई हैं जिनमें 9675 योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर अभी किया गया है. चयनित योजनाओं में पेयजल आपूर्ति से संबंधित 1206 योजना, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण उपाय संबंधी 3 योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र से 300, शिक्षा से 1367, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी 60 योजनाएं, कौशल विकास और आजीविका सृजन के 78, स्वच्छता से जुड़ी 866 योजनाएं, कृषि क्षेत्र के 80, आधारभूत संरचना के 4755, सिंचाई के 348, ऊर्जा एवं जलग्रहण विकास के 581 व अन्य 32 योजनायें शामिल हैं. इन योजना में उच्च प्राथमिकता के 3960 तथा अन्य प्राथमिकता की 5716 योजनायें है जिनमें प्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्र के लिए 8438 और अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के लिए 1390 योजनायें शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त द्वारा विस्तृत रूप से प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना पर प्रकाश डाला गया साथ ही डीएमएफटी फंड का उपयोग, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के चयन में प्राथमिकता तय करने, 70 फीसदी राशि का व्यय प्राथमिकता वाले कार्यों पर तथा 30 फीसदी राशि का व्यय अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों पर करने की जानकारी दी. उन्होने बताया कि पेयजलापूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन से जुड़ी योजनाएं उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में आते हैं वहीं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा एवं वाटरशेड विकास व पर्यावरण गुणवत्ता बढ़ाने वाले अन्य उपाय शामिल हैं. उपायुक्त ने बताया कि आगामी मार्च माह में डीएमएफटी गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन में सहूलियत के लिए सभी मुखियागण का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

योजनाओं के चयन से लेकर क्रियान्वयन तक तीन स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जाती है जिसमें ग्राम सभा में योजना का चयन के पश्चात प्रबंधकीय समिति प्राथमिकता तय करती है वहीं न्यास परिषद की बैठक में योजनाओं को अनुमोदित किया जाता है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पुनर्वास और सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने के लिए कटिहबद्ध है, मुखियागण भी संवेदनशीलता से योजनाओं का चयन करें जिससे ग्राम पंचायतों के समग्र विकास पर फोकस किया जाए. सासंद, जमशेदपुर विद्युत वरण महतो ने कहा कि डीएमएफटी गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका संवर्धन की योजनाओं को चयन में प्राथमिकता दें ताकि लोगों का जीवन स्तर में सुधार आ सके. उन्होंने कहा कि चयनित योजनाओ को पांच वर्षों में क्रियान्वयन किया जाना है, आपके माध्यम से चयनित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक, जुगसलाई मंगल कालिंदी ने सभी मुखियागण से कहा कि डीएमएफटी से क्रियान्वित योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतत मॉनिटरिंग करें. ग्राम सभा के माध्यम से चयनित योजनाओं का दूरगामी परिणाम हो इस उद्देश्य का ध्यान रखें. विधायक, बहरागोड़ा समीर मोहंती ने कहा कि डीएमएफटी के माध्यम से योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में मुखियागण को उचित भागीदारी मिल रही है, इस भागीदारी को सार्थक बनायें। स्थानीय संसाधनों से कृषि संसाधन को समृद्ध करने, रोजगार सृजन तथा शिक्षा से संबंधित योजनाओं के चुनाव में प्राथमिकता देने की बात कही. उप विकास आयुक्त ने कहा कि नाली-सड़क जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए अन्य़ फंड उपलब्ध होते हैं, डीएमएफटी से ग्राम पंचायत के समग्र विकास, लोगों के रोजगार, कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करें जिसका लाभ पूरे समुदाय को मिले.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel md online : टाटा स्टील टिनप्लेट में हादसों पर एमडी टीवी नरेंद्रन सख्त, ठेका कर्मचारियों के लिए नया ऐप लांच, कैंटीन और पीएमएस का उठा मुद्दा
खबर

Tata steel md online : टाटा स्टील टिनप्लेट में हादसों पर एमडी टीवी नरेंद्रन सख्त, ठेका कर्मचारियों के लिए नया ऐप लांच, कैंटीन और पीएमएस का उठा मुद्दा

October 2, 2026
Jamshedpur Madrasi Sammelani : जमशेदपुर के मद्रासी सम्मेलनी ने बांटी 2.33 लाख रुपये की पुस्तक अनुदान राशि, 11 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
खबर

Jamshedpur Madrasi Sammelani : जमशेदपुर के मद्रासी सम्मेलनी ने बांटी 2.33 लाख रुपये की पुस्तक अनुदान राशि, 11 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

October 2, 2026
Tata steel uisl union : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती, दोनों महापुरुषों को किया गया याद
खबर

Tata steel uisl union : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती, दोनों महापुरुषों को किया गया याद

October 2, 2026
Next Post

Jharkhand medininagar kisan mela - मेदिनीनगर : किसान मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, इस कंपनी के डायरेक्टर को मिला श्रेष्ठ किसान का पुरस्कार

Jharkhand employment fair : रांची और धनबाद में शनिवार को लगेगा रोजगार मेला, ये दस्तावेज लेकर पहुंच जाये, मिल जायेगी ऑनस्पॉट नौकरी

Jharkhand vidhansabha budget session : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, स्पीकर ने की सर्वदलीय बैठक, भाजपा ने बनायी बैठक से दूरी, विपक्ष के नेता को चुन नहीं पायी है भाजपा, 3 मार्च को पेश होगा बजट, विधानसभा अध्यक्ष और सीएम ने कही यह बात, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News