जमशेदपुर: जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस 8 मई को धूमधाम से मनाया गया. सर्वप्रथम सुबह की सभा के बाद रेड क्रॉस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया.
बच्चों को बतलाया गया कि इस दिन रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है, और लोग रक्तदान द्वारा बहुत से रोगियों को जीवन दान भी देते हैं ,जो एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है. हमारे स्कूल में बच्चों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने नारा लगाकर एक सक्रिय भूमिका निभाई और उन्होंने अपने भाषण के द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी छोटे बच्चों को दी. कक्षा 9 एवं 10 के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तान्या सिंह, नीतू महतो एवं अनुश्री दास ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्हें पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम का आकर्षक विषय था- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जिसमें कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों ने काफी सक्रिय रूप से भाग लिया. यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर ली गई जिसके द्वारा योग्य विजेता का चुनाव करना काफी सरल हो गया. (नीचे भी पढ़े)
बहुत बच्चों ने अपने मन के भावों को रंगों और चित्रों के माध्यम से कागज पर पर प्रदर्शित किया. इनमें से कक्षा 9 का अनिमेष भोल और कक्षा 7 की हिमाक्षी भगत की कलाकृति अद्वितीय थी.इस कार्यक्रम के द्वारा हम सभी अपने देश की भावी पीढ़ी के बीच करुणा, दया और परोपकार की भावना का संचार करते हैं ,जो हमारी संस्कृति को जीवित रखती है.कार्यक्रम की सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के कठिन परिश्रम को दिया जाता है.








