चेन्नेई: तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल का जवाब मिल गया. अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी टीवीके को सरकार गठन के लिए अहम समर्थन मिल गया है. कांग्रेस के समर्थन के बाद अब भाकपा, माकपा एवं वीसीके जैसे दलों ने भी उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर दी है. इससे राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है. 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े के करीब पहुंच चुके टीवीके गठबंधन ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. विपक्षी दलों के समर्थन के बाद विजय पहली बार सत्ता के बेहद करीब पहुंच गए हैं और जल्द सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि तमिलनाडु में अब टीवीके प्रमुख थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. 2-2 विधायकों वाले वीसीके, भाकपा एवं माकपा ने भी अब टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. ध्यान रहे कि कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है. यही नहीं, भाजपा ने भी मतदान से दूर रहने के संकेत दिए हैं. इसके बाद विजय के लिए बहुमत हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. राज्यपाल ने उन्हें 10 मई तक का समय दिया था. बहुतम मिलने के बाद अब जल्द ही वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. यह विजय की राज्यपाल से तीसरी मुलकात होगी. इससे पूर्व टीवीके प्रमुख गुरुवार को दूसरी बार राज्यपाल से मिनलने गये थे. उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था. उन्होंने विजय से बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर आने को कहा था. हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे.







