गालूडीह : भाजपा नेता एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र एसटी मोर्चा के प्रभारी बास्को बेसरा के पुत्र सहित दो लोगों का पिछले दिनों एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ था, जिसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने बास्को के घर जाकर उनके परिजनों से मिलीं एवं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दु:ख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कामना की कि कोई भी इस तरह सड़क दुर्घटना का शिकार न हो.



