जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित बिहार एसोसिएशन एवं उसके साहित्यिक पार्श्व दिनकर परिषद् के सदस्यों की बुधवार को एक आपात बैठक आयोजित हुई. बैठक में एसोसिएशन के आजीवन सदस्य सह दिनकर परिषद् के सचिव डॉ त्रिभुवन ओझा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने डॉ ओझा के सरल किन्तु तेजोमय व्यक्तित्व के साथ ही हिंदी भाषा एवं साहित्य के लिए किये उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने ड़ॉ त्रिभुवन ओझा के अध्ययनशील व्यक्तित्व एवं उनकी विद्वत्ता की चर्चा करते हुए दिनकर परिषद, बिहार एसोसिएशन द्वारा संचालित केंद्रीय पुस्तकालय के संवर्धन में उनके योगदान की भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि डॉ त्रिभुवन ओझा का विगत 19 अगस्त को अपने आवास पर ही निधन हो गया था. बैठक में श्री चौधरी के अलावा बिहार एसोसिएशन के महासचिव सीपीएन सिंह, उपाध्यक्ष एसकी सिंह, आदि सहित अनेय अनेक सदस्यों के अलावा दिनकर परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे.




