
जमशेदपुर : एक ओर मानगो नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने में लगा है वहीं दूसरी ओर वारिस कॉलोनी में नाली से सड़को पर बहने वाला पानी इसे मुंह चिढ़ाता नजर आता है. वारिस कॉलोनी रोड नंबर चार महल इन के पास इन दिनों नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है. आलम यह है कि लोग सड़क पर जमा होने वाले पानी और बदबू से परेशान है. इसकी मौखिक शिकायत मानगो नगर निगम से भी की गई पर इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. नाली का पानी सड़क पर जमने से कीचड़ हो गया है जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग अपने स्तर से इसका हल निकालने में लगे हुए हैं, पर इससे उन्हें कोई फायदा नजर नहीं आता. कुछ दिनों पहले यहां नाली की सफाई भी की गई थी पर नाली से निकलने वाले मलबे को सड़क पर ही फेंक दिया गया है जिससे बदबू और भी बढ़ गई है.



