
जमशेदपुर : प्रत्येक गुरुवार की तरह इस गुरुवार भी चुना शाह बाबा के मजार में दर्शन करने पहुंचे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मजार कैंपस में इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि चुना शाह बाबा के आशीर्वाद से ही लोगों की सेवा करने का मौका मिला है. इसलिए आज उन्हीं के मजार के समक्ष जरूरतमंद लोगों के बीच में इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, जुगसलाई नगर परिषद सचिव मुकेश शर्मा, सोनू सिंह, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष शमशाद अली, उप मुखिया सुनील गुप्ता, राकेश चक्रवर्ती, अधिवक्ता कन्हैया पांडे, रजत प्रसाद, मोहम्मद आरिफ, संतोष महतो, तस्लीम, तपशिर, सीताराम, अब्दुल कादिर, हरीश राव एवं स्थानीय लोग शामिल हुए.



