जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क में सोमवार की रात एक महिला शराब के नशे में सड़क पर गिर गई। उसकी मदद के लिए पहुंचे तीन युवकों के साथ वह बहस कार बैठी। युवकों ने इसकी जानकारी बिष्टुपुर थाने में दी। सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
महिला पुलिस कर्मियों से भी उलझ बैठी। महिला ने मदद के लिए आए युवकों पर ही छेड़खानी और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगी। पुलिस ने जब महिला की जांच करवाई तो महिला के पास से उसका मोबाइल बरामद किया। महिला ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। वहीं पुलिस के पास रात में महिला पुलिस कर्मी नहीं होने पर वह उसे संभाल भी नहीं पा रही थी। महिला दो घंटे तक पार्क में बवाल करती रही। इस दौरान उसने एक पुलिस कर्मी की कॉलर पकड़ कर गाली गलौज शुरू कर दी।

दो घंटे बाद महिला पुलिसकर्मी के आने के बाद महिला को जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया। एमजीएम अस्पताल परिसर में भी महिला ने खूब बवाल किया। महिला जांच के बाद घर जाने को तैयार नहीं थी। अंत में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के आने के बाद मामला शांत हुआ ओर महिला अपने घर गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम श्यामा झा है। वह मूल रूप से दिल्ली कि रहने वाली है। एक माह पहले वह सिदगोड़ा के शिव सिंह बहन स्थित अपने ससुराल आई थी। सोमवार की शाम 6 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। पुलिस के अनुसार महिला ने प्रेम प्रसंग में शराब पी है।







