चक्रधरपुर : स्थानीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज की छात्रा ने अपने घर के बाथरुम में शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रेलवे के पोर्टर खोली निवासी रेलवे लोको पायलट कर्मचारी नकुल रवि दास की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी सरिता ने शनिवार सुबह अपने घर रेलवे क्वार्टर नंबर डी 2/9 के बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की इंटर की परीक्षा में उत्तीण होने के बाद जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में स्नातक में एडमिशन लिया था। (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में रितिका का माता सुलोचना रविदास ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह वो सुबह 8 बजे उठी जिसके बाद नहाने के लिए बाथरुम गई। लेकिन काफी देर तक बाथरुम से नही निकलने पर उसकी मां को सके होने पर परिवार के साथ मिलकर बाथरुम के दरवाजे को तोड़ने पर देखा कि बेटी की दुपट्टे के सहारे बाथरुम के सिलिन से लटकी हुई मिली। बाद परिवार वाले अपनी बेटी को नीचे उतारा और चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले गया जंहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सुचना मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस रेलवे अस्पताल पहुंचकर मृतिका का फोन लेकर मामले की छानबीन कर रही है, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा।






