
जमशेदपुर:जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अस्पताल के फार्मेसी में गुरुवार को यूसिल के कर्मचारी विश्वजीत ने जमकर हंगामा किया. विश्वजीत को फार्मासिस्ट ने गलत दवा दे दी थी. हालांकि हंगामा करने के बाद उसे वापस ले लिया गया. इस संबंध में विश्वजीत ने बताया कि उनके पिता नारायण चंद्र को यूसिल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके पहले उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था. टीएमएच में इलाज के दौरान जो दवा दी गई थी वहीं दवा यूसील अस्पताल के डॉक्टरों ने दी थी. पर अस्पताल के फार्मेसी विभाग ने दूसरी दवा दे दी. जब उन्होने घर जाकर दवा देखा तो पाया कि दवा गलत है. जिसके बाद उन्होने इसका विरोध किया. विरोध किए जाने बाद फार्मेसिस्ट ने दवा वापस ले ली.





