जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में भर्ती कैम्प का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस भर्ती कैम्प में कैरियर ट्री एचआर सोल्यूशन के माध्यम से टाटा मोटर्स के गुजरात स्थित सानंद प्लांट के लिए कुल 200 नीम ट्रेनीज पदों के विरुद्ध शैक्षणिक योग्यता आइटीआइ एवं इंटर उत्तीर्ण आवेदक हेतु भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया. इस भर्ती कैम्प में कुल 92 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें में 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. भर्ती कैम्प का आयोजन कोविड-19 के नियमों के अनुपालन करते हुए किया गया. इस भर्ती कैम्प का सफल संचालन नियोजन पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा किया गया. इस दौरान युवाओं में काफी जोश देखा गया. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स का अपना प्लांट होने के बावजूद गुजरात की टाटा मोटर्स प्लांट ने यहां बहाली ली है. यह बताता है कि यहां दक्ष कर्मचारी है, दक्ष युवा है और दक्ष लोगों की जमात है, जो सस्ता में मैनपावर भी उपलब्ध कराता है.



