जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी मरारपाड़ा के पास से अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट और प्रशासन के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध के बाद मामले में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया. एक सप्ताह की मोहलत लोगों को दी गयी. इसके बाद पूरी टीम वापस लौट गयी. इस दौरान भाजपा नेता नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे थे. बताया जाता है कि करीब 25 हजार वर्ग फीट जमीन को खाली कराने के लिए टीम पहुंची थी. पहले से ही इस मामले में जेपीएलइ कोर्ट का आदेश था. अब इस मामले में कार्रवाई शुरू की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

तीन दिन पहले ही अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को लेकर नोटिस भी दिया गया था और माइक से प्रचार भी किया गया था. इसके बाद सोमवार को टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की टीम पहुंची. साथ में भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट भी पहुंचे. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. फुटपाथ की जमीन को खाली कराया गया. इसके बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार समेत तमाम लोग पहुंचे. इसके बाद लोगों ने वहां विरोध किया. (नीचे भी पढ़ें)

लोगों ने कहा कि यह गलत तरीका है कि अचानक से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. वहां, मंदिर भी है जबकि उस एरिया में मकान भी है. उसको हटाने का विरोध किया गया. इसके बाद लोगों ने मामले में सांसद विद्युत वरण महतो से बातचीत की. सांसद ने तत्काल डीसी से बातचीत की, जिसके बाद एक सप्ताह के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया. एक सप्ताह के बाद फिर से अतिक्रमण हटने की बात कही गयी है.














