
जमशेदपुर : लॉकडाउन और कोरोना वायरस के खौफ के बीच जमशेदपुर में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया.इसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया. टाटा स्टील में इस दौरान कई जगहों पर पौधारोपण किया गया. टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल द्वारा सुरक्षा केंद्र में पौधारोपण किया गया. इस दौरान उनके साथ चीफ प्रोसेस सेफ्टी राजेश कुमार, चीफ इनवायरमेंट डॉ अमित रंजन, चीफ सेफ्टी विजय कुमार निराला, कमेटी मेंबर संतोष कुमार सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.

इसी तरह टाटा स्टील के पिलेट प्लांट में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया. पिलेट प्लांट में टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी व सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल, वीपी अवनिश गुप्ता, उत्तम सिंह, चीफ दिनकर आनंद, जेडीसी के चेयरमैन समरेश सिंह, तरुण कुमार, इंद्रजीत पाल के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. पिलेट प्लांट में भी पौधे लगाये गये.

भालुबासा सामुदायिक केंद्र में पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भालुबासा स्थित सामुदायिक केंद्र प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया. केंद्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी दिनेश कुमार दुबे एवं अवधेश कुमार ने उपस्थित समिति के सदस्य जे बेहरा, शंभू मुखी एवं केंद्र के युवक दल तथा महिला सेवा दल के बच्चों के बीच फेस मास्क का वितरण किया तथा केंद्र परिसर में ही अशोक पेड़ लगाया गया. सभी कार्यक्रम को सामाजिक दूरियां का पालन करते हुए किया गया. केंद्र के संयोजक श्रीकांत मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि खाली पड़े जगहों पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं एवं उसे पूर्ण विकसित भी करें. समुदाय समिति के सदस्य शंभू मुखी ने सभी साथियों से आग्रह किया कि पेड़-पौधा जीवन के लिए काफी उपयोगी है. इसको बचाने का संकल्प लेकर काम करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से आशीष कैवर्त, पूनम देवी, नीना कालिंदी, अनिल शर्मा समेत अन्य लोगों का योगदान रहा.

गोलमुरी में हुआ पौधारोपण
भाजपा अटल सेना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में पौधे लगाये. इन लोगों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण का संरक्षण करने का संदेश दिया. इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय युवक मौजूद थे. इन लोगों ने पौधे के विकास और बचाने का संकल्प भी लिया.







