जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निदेशानुसार अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कदमा और सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. कदमा थाना अंतर्गत रामजन्म नगर एवं जयप्रकाश नगर के अवैध चुलाई शराब बिक्री स्थलों पर कृत छापेमारी के दौरान 90 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गयी एवं बिक्रीकर्ता के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. वहीं सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में कृत छापेमारी में कुल 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया एवं बिक्रीकर्ता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

निरंतर जारी छापेमारी अभियान के क्रम में मंगलवार को पोटका थाना अंतर्गत पहाड़भांगा व रानीकुदर क्षेत्र में नदी के किनारे संचालित अवैध चुलाई शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की कुल 06 भट्ठियों को पूर्णतया ध्वस्त किया गया. छापेमारी में कुल 180 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया तथा जावा-महुआ करीब 10000 किलोग्राम घटनास्थल पर विनष्ट किया गया. अवैध चुलाई शराब भट्ठी के सभी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी ओर बुधवार को पटमदा थाना अंतर्गत बुढीगोडा एवं आमदापहाड़ी में छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में करीब 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ एवं लगभग 1400 किलो ग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया. भट्टी संचालक छापेमारी दल को दूर से आते देख भाग निकले. अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया.







