जमशेदपुर : सोमवार को आंध्रा मिडिल स्कूल टिनप्लेट के प्रांगण में सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में एएसजी आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टरों के टीम जिसमे मुहम्मद इमरान, करण कुमार, नैना सागर के द्वारा बच्चों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित डॉक्टरी सलाह दी गयी. इस जांच में करीब 100 बच्चों के नेत्रों की जांच कराई गई जिसमें 20 बच्चों के पावर की समस्या पाई गई. इस अवसर पर संस्था ने बच्चों पेरेंट्स को बताया कि अस्तित्व की तरफ से बच्चों के इलाज के लिए भी अस्पताल करने से बात की जाएगी ताकि उनका उचित इलाज हो सके. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल वसंत कुमार मिश्रा ने अपनी आंखों की जांच करा कर की. इस अवसर पर स्कूल के सेक्रेटरी ए रमेश राव एवं पंडित मनमोहन चौबे भी उपस्थित थे. साथ ही फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के सेवानिवृत हो चुके प्रधानाचार्य राजीव कुमार ठाकुर की उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने अपनी तरफ से बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया साथ ही संस्था की तरफ से बच्चों को कलर पेंसिल भी प्रदान किया गया. संस्था के संस्थापक सदस्य सह सचिव मीरा तिवारी ने बताया कि बच्चों के अपने स्वास्थ्य की जांच समय समय पर करते रहनी चाहिए जिससे उचित समय पर उचित इलाज मिल सके. स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत कुमार मिश्रा ने बच्चों को बताया कि मोबाइल फोन का प्रयोग कितना हानिकारक होता है. पंडित मनमोहन चौबे ने बच्चों को पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विनयम ददाति पात्रताम।। अर्थात विद्या से विद्यार्थियों में विनय आता है और विनम्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार उसका फल मिलता है. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के जिला अध्यक्ष अनु चौबे ने बच्चों को बताया कि आजकल सोशल मीडिया के जमाने में बच्चों के बाहरी खेल बहुत कम होते जा रहे हैं अतः अभिभावकों से निवेदन है कि बच्चों को मोबाइल टीवी और सोशल मीडिया से दूर कर आउटडोर या इनडोर गेम की तरफ बच्चों को प्रोत्साहित करें, जिससे कि बच्चों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ सके. इस अवसर पर संस्था की कार्यकर्ता मो आचार्या, स्मिता जी के अलावा स्कूल के शिक्षक एसएन राजू, संजय सिंह, शालिनी खलखो, सुनीता शर्मा, पूनम शर्मा, पार्वती मुंडा, ए ललिता भी उपस्थित रहे.






