
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई के पुरानी बस्ती रोड स्थित अलफलाह अहले हदीस मस्जिद पर इस दिनों भू-माफियाओं की नजर है. भू-माफिया मस्जिद में कब्जा कर वहां फ्लैट बनाना चाहते है. इसी को लेकर उन्होने मस्जिद पर ताला लगा दिया है. जिससे आस-पास के लोगो को मस्जिद में नमाज अदा करने में परेशानी होती है. सोमवार को धार्मिक स्थलों की देखरेख करने वाली संस्था इस्लामिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने एक प्रेस वार्ता की. संस्था के सचिव मो अशरफ नवाब ने बताया कि साल 2010 में मस्जिद की स्थापना की गई थी. मस्जिद के लिए अंसारी ऑपटिकल के मालिक मंजूर अंसारी औऱ उनकी संस्था ने मिलकर खरीदी थी. मस्जिद की जमीन मंजूर अंसारी की साली अजीमा उल्फी के नाम पर है. बीते 2-3 सालों से मंजूर आलम इलाके के असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर मस्जिद में कब्जा करना चाहता है. उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर 11 जून को एक बैठक का भी आयोजन किया गया था पर मंजूर अंसारी ने नसीम दारू वाले के बेटे सुबैद औऱ कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बैठक में मारपीट की. इस दौरान अब्दुल हमिद को चोट भी आई थी. तब से मंजूर ने मस्जिद पर ताला लगा दिया है और धीरे-धीरे कर मस्जिद में लगे सारे सामान को खाली कर रहा है. उन्होने 16 अक्टूबर को इसकी शिकायत एसडीओ और एसएसपी से भी की थी पर किसी ने इस पर कार्रवाई नहीं की. चूंकि वह दबंग किस्म का है और थाना में शांति समिति का सदस्य भी है इसलिए पुलिस भी शिकायत नहीं सुन रही है. संस्था के लोग अब इस बात को लेकर कोल्हान डीआईजी से मिलेंगे और अपनी शिकायतों को उनके समझ रखकर न्याय की गुहार लगाएंगे. मौके पर सचिव अशरफ नवाब, मो मकसूद, सनव्वर हुसैन, अब्दूल हमिद, अब्दूल हदी, जाफर, वसिम आलम, रेयाज अहमद और मो मोतिउर रहमान के अलावा संस्था के अन्य लोग मौजूद थे.







