जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर पटेल नगर रोड नंबर-4 में बुधवार सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि विवाद के दौरान संगीता देवी ने अपने पति सरोज कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में सरोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके हाथ में गहरा जख्म आया, जिस पर चिकित्सकों ने 15 टांके लगाए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घायल सरोज कुमार ने अपनी पत्नी के खिलाफ गोविंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया जाएगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.




