जमशेदपुर : सोनारी बीएस पैलेस में श्री साहित्य कुंज की ओर से गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. तुलसी भवन के उपाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शशि प्रकाश सिन्हा मुख्य अतिथि, वीणा पाण्डेय भारती, वीणा नंदनी, वसंत जमशेदपुरी, ब्रजेन्द्र मिश्र व कुंज की संरक्षक प्रतिभा प्रसाद कुमकुम विशिष्ट अतिथि थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन में साझा काव्य संग्रह “चंद्रविजय अभियान” के रचनाकार ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र व वीणा कुमारी नंदनी को चंद्र विजय अभियान का सम्मान पत्र व पुस्तक प्रदान किया गया. श्री साहित्य कुंज के रचनाकार क़े रूप में पूनम शर्मा ‘स्नेहिल’, किरण कुमारी, शिप्रा सैनी ‘मौर्य’, पूनम सिन्हा ‘भावशिखा’, रीना गुप्ता, अनिता निधि, पूनम सिंह को भी पुस्तक सम्मान प्रदान किया गया. सभी ने अपनी विशेष शैली में काव्यपाठ से मुग्ध किया. अध्यक्षीय भाषण में इंद्रदेव प्रसाद ने इमरजेंसी काल के पचासवीं वर्षगांठ पर इमरजेंसी में घटित घटनाओं को साझा किया. हम साहित्यकार भी अपनी रचनाधर्मिता से राष्ट्रीय सुरक्षा पर सृजनरत रहें. गोष्ठी चंद्रयान और ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रित रही.



