चाकुलिया: चाकुलिया के प्रसिद्ध कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा शनिवार को होगी. पहाड़ पूजा को लेकर पूजा कमेटी द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. वहीं चाकुलिया के थाना प्रभारी संतोष कुमार स्थानीय समाजसेवी और कमेटी के सदस्यों के साथ पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जगह जगह पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी. पुलिस पदाधिकारी ने जेसीबी मशीन बुलवाकर कई स्थानों पर साफ सफाई करवाया है ताकि वाहनों को रखा जा सके. मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हर चौक चौराहे पर तैनात रहेंगे ताकि कही भी श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और शांति पूर्वक लोग पूजा अर्चना कर पाएं इसको लेकर सभी पदाधिकारी पूरी तरह से सजग रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि कन्हाईश्वर पहाड़ पर क्षेत्र की प्रमुख पूजा है और लोग अच्छी बारिश होने और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि बनी रहें इसके लिए श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं. पूजा करने के लिए झारखंड, बंगाल और ओडिशा से हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने पहुंचते हैं.



