जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. सोमवार दोपहर एक बार फिर आग लगने की घटना सामन आयी, जहां जुगसलाई थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ले में एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गयी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी. सूचना मिलते ही बिजली विभाग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.



