• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 20, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp : भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा – कितनी भी दुर्गति हो जाय, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस का स्वभाव

jharkhand bjp : भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा – कितनी भी दुर्गति हो जाय, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस का स्वभाव
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में अपनी करारी हार के सदमे से कांग्रेस पार्टी अभी तक उबर नहीं पाई है। इसी कारण कांग्रेस खुद अपना आत्ममंथन छोड़ भाजपा के खिलाफ उलूल जुलूल बयानबाजी कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अब इस जन्म में कांग्रेस हार के सदमे से उबरने वाली भी नहीं है. राज्यसभा चुनाव से उनकी हार का सिलसिला शुरू हो गया है, 2029 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव अभी बाकी ही है. श्री साहू ने कहा कि इतनी किरकिरी के बाद भी कांग्रेस द्वारा सरकार में बने रहने वाला बयान कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता है. चाहे कितनी भी दुर्गति हो जाय, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस का तो स्वभाव ही है. अब इतनी दुर्गति के बावजूद भी कांग्रेस संतुष्ट है तो उनका भगवान ही मालिक है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

कांग्रेस कहती है कि वे कोई भी विष पीने को तैयार हैं. वास्तविकता तो यह है कि कांग्रेस सरकार से चिपककर मलाई खाने का काम कर रही है. जबकि कांग्रेस जैसे निकम्मे दल के हाथों में शासन होने के कारण असली विष तो जनता को पीना पड़ रहा है. श्री साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार तार करने का काम भाजपा ने नहीं बल्कि हमेशा कांग्रेस ने इसका कत्ल करने का काम किया है. भाजपा ने तो इसे स्थापित करने का काम किया है. जहां तक सूटकेस राजनीति की बात है तो पूरा देश जानता है कि सूटकेस और नोटों की राजनीति कौन दल करता है. किनके नेताओं के यहां से नोटों का पहाड़ बरामद होता है. यह वही कांग्रेस है जिन्होंने झारखंड के आंदोलन को 3 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है. पैसों से लोगों को तौलना, पैसा आधारित राजनीति करना इनका स्वभाव रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एनडीए समर्थित जिस प्रत्याशी को बाहरी बता रही है, कांग्रेस क्यों भूल जाती है कि परिमल नाथवानी दो बार यहां से सांसद रह चुके हैं. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने यहां उल्लेखनीय कार्य किए हैं. कांग्रेस पहले यह बतलाए कि प्रत्याशी तो दूर क्या उनके स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पोलिंग एजेंट बनने लायक भी नहीं थे जो बाहरी लोगों को, कर्नाटक के सांसद नासिर हुसैन को काउंटिंग एजेंट बना दिया गया. कांग्रेस ने अपने झारखंड प्रभारी के. राजू एवं सह प्रभारी सीरी वेल्ला प्रसाद को पोलिंग एजेंट बनाने का काम किया. क्या कांग्रेस को अपने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर थोड़ा भी भरोसा नहीं है. श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ध्येय और उद्देश्य की बड़ी बड़ी बातें कर रही है. सत्ता से चिपके रहने का इनका मुख्य उद्देश्य क्या है, जनता इसे अच्छी तरह जानती है. लूट खसोट, भ्रष्टाचार को बढ़ाना, विकास अवरुद्ध करना ही तो इनका मुख्य उद्देश्य है. राज्य में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त रहे, राजधानी में नाक के नीचे से सैकड़ों बच्चों का अपहरण हो, बीते 6 वर्ष में 10000 से बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो जाए, अंचल व ब्लॉक में जनता की गाढ़ी कमाई लुटवाना ही इनका मुख्य ध्येय है. (नीचे भी पढ़े)

कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातों को जनता बखूबी समझ रही है और ये अपनी करनी से उपहास का पात्र बन चुके हैं. आदित्य साहू ने कहा कि हमने पूर्व में भी कहा कि पार्टी की इच्छा थी कि कोई कार्यकर्ता ही राज्यसभा जाए. लेकिन बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं थी. बीजेपी चाहती तो जोड़ तोड़ की राजनीति से किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव भेज सकती थी. निर्दलीय के रूप में परिमल नाथवानी पार्टी समर्थन मांगने आए तो पार्टी ने उनका समर्थन किया. परिमल नाथवानी के लिए सभी 81 विधायक उनके वोटर थे. अब जब कांग्रेस के साथ रहने वाले विधायक उनकी नीतियों से सहमत नहीं हैं तो कांग्रेस को किसी पर दोषारोपण करने की बजाय आत्ममंथन करनी चाहिए. वे अपने विधायकों को लामबंद नहीं रख पाए तो इसमें बीच में भाजपा कहां से मिल गई। विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर राष्ट्रहित में मतदान किया है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur jugsalai municipal councilor demand: झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री को जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद ने लिखा पत्र,  बाजार हाट मैदान को ‘अर्बन हाट’ के रूप में विकसित करने की मांग
खबर

Jamshedpur jugsalai municipal councilor demand: झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री को जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद ने लिखा पत्र,  बाजार हाट मैदान को ‘अर्बन हाट’ के रूप में विकसित करने की मांग

June 20, 2026
Jamshedpur panchayat samiti initiative – पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप
खबर

Jamshedpur panchayat samiti initiative – पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

June 20, 2026
jamshedpur red cross society- रेड क्रॉस भवन में विशेष योग सत्र का आयोजन, मानद सचिव की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास
खबर

jamshedpur red cross society- रेड क्रॉस भवन में विशेष योग सत्र का आयोजन, मानद सचिव की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

June 20, 2026
Next Post
jamshedpur rural- आईटीआई के विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के विरोध में निकली प्रभात फेरी, नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया

jamshedpur rural- आईटीआई के विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के विरोध में निकली प्रभात फेरी, नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण, कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai municipal councilor demand: झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री को जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद ने लिखा पत्र,  बाजार हाट मैदान को ‘अर्बन हाट’ के रूप में विकसित करने की मांग

Jamshedpur panchayat samiti initiative – पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

jamshedpur red cross society- रेड क्रॉस भवन में विशेष योग सत्र का आयोजन, मानद सचिव की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण, कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

jamshedpur rural- आईटीआई के विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के विरोध में निकली प्रभात फेरी, नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai municipal councilor demand: झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री को जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद ने लिखा पत्र,  बाजार हाट मैदान को ‘अर्बन हाट’ के रूप में विकसित करने की मांग

Jamshedpur panchayat samiti initiative – पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

jamshedpur red cross society- रेड क्रॉस भवन में विशेष योग सत्र का आयोजन, मानद सचिव की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण, कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

jamshedpur rural- आईटीआई के विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के विरोध में निकली प्रभात फेरी, नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया

jharkhand bjp : भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा – कितनी भी दुर्गति हो जाय, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस का स्वभाव

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News