जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार स्थित देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गयी. घटना के बारे में वाइन शॉप के कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि सवेरे करीब 7.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गयी है. इसके बाद वह दुकान पहुंचे और सिदगोड़ा थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की एक दमकल पहुंचकर आग पर काबू पर काबू पाया, लेकिन इस बीच दुकान में रखे 70 हजार रुपए नगद और लाखों की शराब की बोतले जल चुकी थी. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.














