
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को मनीफिट स्थित मंडल बस्ती के पास मंगलवार को कचड़े की ढेर में अचानक आग लग गई. कचड़े से निकलता धुआं देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना पाकर गोलमुरी फायर स्टेशन से तीन और टाटा मोटर्स की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. फिलहाल अभी तक आग पर पूरी तरह काबू भी पाया गया है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

कचड़े से धुआं निकल ही रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मंडल बस्ती में ही एक खाली जगह पर स्थानीय लोग कचड़ा फेकते है. वही इलाके में सुखी झाड़ियां भी मौजूद है. मंगलवार को तेज गर्म हवा चलने से अचानक झाड़ियों में आग लग गई. आग धीरे-धीरे फैलते हुए कचड़े के ढेर तक जा पहुंची. कचड़े से निकलता धुआं बस्ती तक पहुंचने लगा. स्थिति बिगड़ती देख इसकी जानकारी फायर स्टेशन को दी गई. फिलहाल दमकल की गाडियां आग बुझाने में लगी हुई है.













