
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच 33 स्थित सुंदरबन फेस 1 में रविवार को बिल्डिंग के स्विच पैनल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना में वहां काम कर रहे सजिम अली आग से झुलस कर घायल हो गया। घटना के बाद कॉलोनी वालों ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर आग लगने की सूचना झारखंड अग्निशामक विभाग को दी गई।

सूचना पाकर विभाग की एक दमकल मौके पार पहुंची और आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी में गेल कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। मौके पर सजीम खान और अलेश खान काम कार रहे थे। सजीम पाइप को जोड़ने के लिए वेल्डिंग मशीन के तार को स्विच पैनल में जोड़ रहा था इतने में ही शॉर्ट सर्किट हुआ ओर पैनल में आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था। इधर घायल के इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है।

गोलमुरी में नशे की हालत में चालक ने केरोसिन छिड़क किया आत्मदाह का प्रयास
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी सोमकांत पेलेंगे ने रविवार रात घर पर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के वक्त घर पर दो बच्चे थे, पत्नी मीना पेलेंगे काम से बाहर थी। घर पर बच्चों कि चीख पुकार सुन और धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दरवाज़ा तोड़ आग बुझाया और घटना कि जानकारी मीना को दी। मीना ने पड़ोसियों कि मदद से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घायल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल की पत्नी मीना ने बताया कि वह गोलमुरी के एक मसाला फैक्ट्री में काम करती है, पति ट्रक चालक है। घटना के वक़्त वो काम पर गई हुई थी। पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी। उसने बताया कि पति अक्सर शराब पीते है, मना करने पर भी नहीं मानते। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है। रविवार को भी झगड़ा हुए था। हो सकता है कि झगड़े के कारण ही उसने आत्मदाह किया हो।













