
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के शाखा मैदान के पास कुछ युवक वहां बैठकर जुआ और शराब का सेवन कर रहे थे कि उस वक्त बाइक सवार अमन पाठक अपने दोस्त के साथ पहुंचा. वहां पैसे को लेकर आपस में ही कहासुनी होने लगी. बात गाली गलौज तक पहुंच गई. इसके बाद अमन पाठक ने पिस्टल निकालकर सीधे फायरिंग कर दी परंतु गोली छूते हुए निकल गई. जहां अमन पाठक हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला. वही घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार झा अपने दल बल के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल से शराब की बोतल, ताश के पत्ते और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया. परंतु खोखा नहीं मिला. घटना के बाद पुलिस ने कई घरों मैं जाकर पूछताछ की. इस संबंध में थाना प्रभारी से जब पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर माना कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी कुछ भी बताना संभव नहीं.












