जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पीछे देर रात एक पुराने विवाद को लेकर गोली चलायी गयी. इसमें किसीको गोली नहीं लगी. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है.(नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस मामले की जांच मे जुटी है. गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात बदमाशों ने किरण कौर के घर पर हवाई फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

इधर, किरण ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. किरण ने बताया कि सुबह बस्ती के ही लंगर नामक युवक और उनके भाई के बीच झगड़ा हुआ था. इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी. इसी को लेकर आज उनके घर पर लंगर ने फायरिंग की. एक सीसीटीवी फुटेज में वह पिस्तौल लेकर जाते भी दिखाई दे रहा है. इधर, घटना के बाद मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है











