जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हुई बारिश और ओडिशा से लेकर जमशेदपुर के चांडिल और डिमना डैम भी खुल गया है. इससे वाटर लेवल बढ़ता ही जा रहा है. इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने की है. लोगों को ऊपरी इलाके में रहने को कहा गया है. सुवर्णरेखा नदी का डेंजर लेवल 121.50 मीटर हो गया है. वर्तमान में इसका लेवल 120.64 मीटर हो गया है. खरकई नदी का वाटर लेवल आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान से जलस्तर आगे बढ़ गया है. खरकई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर है. वर्तमान में यह नदी का लेवल 129.96 मीटर हो गया है. यह लगातार चौथी बार वाटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है. यह बताता है कि किस कदर बारिश जिले में हुई है.



