
जमशेदपुरः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी पार्क से साकची गोलचक्कर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. तिरंगा यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उपस्थित थे. वही जमशेदपुर के सांसद विद्दुत वरण महतो सहित पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. उधर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की सीख दी.



