
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित नीम पार्क के पास एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. इधर घटना की सूचना पाकर पीसीआर वाहन मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान गम्हारिया निवासी विक्रम, विकास गगराई और कुलदीप जोंको के रूप में की गई. घायल विक्रम ने बताया कि वे लोग किसी काम से बैंक जा रहे थे. बाइक वो चला रहा था. नीम पार्क के पास बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. फिलहाल विकास की स्थिति गंभीर बनी हुई है.



