जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत जीपी ग्रीन वुड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह बिरदी के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में जमीन बेचने के मामले में एक और केस दर्ज हुआ है. यह मामला मानगो थाना क्षेत्र के ऋषभ अपार्टमेंट गुणमय कॉलोनी के रहनेवाले देवजीत मजुमदार का है. इस मामले में शनिवार को गुरप्रीत बिरदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. (नीचे भी पढ़े)
गुरप्रीत सिंह बिरदी की सांठ-गांठ कहां-कहां तक नहीं है. फर्जी जमीन दिखाकर फर्जी प्लॉट नंबर और थाना नंबर लिखकर जमीन की रजिस्ट्री करवा देना बिरदी के बायें हाथ का खेल है. उसके खिलाफ अब तक दो दर्जन के भी ज्यादा मामले जिले के कई थानों में दर्ज हैं. बिरदी पर 7.06 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है.सुंदरनगर निवासी गुरप्रीत सिंह बिरदी ने 7.06 लाख रुपये की धोखाधड़ी देवजीत मुखर्जी के साथ की गयी है. (नीचे भी पढ़े)
देवजीत ने 20 अक्तूबर 2021 को बिरदी को 7.06 लाख रुपये दे दिया था. रुपये देने के बाद उसने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की. जमीन नहीं दी. सिर्फ जाकर दिखा दिया कि यह जमीन है. बाद में देवजीत को पता चला कि यह जमीन को किसी और के नाम की है. गुरप्रीतबिरदी को बिष्टूपुर पुलिस ने ओड़िशा के क्योंझर से भाई के ससुराल से गिरफ्तार कर 15 दिनों पूर्व ही जेल भेजा था.(नीचे भी पढ़े)
उसका बैंक खाता सुंदरनगर के तुरामडीह यूसील कॉलोनी कैंपस हैं. उसी खाते से वह रुपये का लेन-देन किया करता है. इसमें उसका बेटा भी सहयोग करता है. इसका खुलासा उसने बिष्टूपुर थाना से गिरफ्तार होने के बाद ही किया था.



