जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी होल्डिंग नंबर 35 निवासी विनोद कुमार सिंह से जमीन खरीदने के नाम पर पावर ऑफ एटर्नी लेकर 4.21 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई. इस संबंध में बाराद्वरी फ्लैट संख्या 502 के रहने वाला मलय दत्ता के खिलाफ सीतारामडेरा थाने में मामला दर्ज कराया गया हैं. सीतारामडेरा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच में जुट गई हैं. विनोद सिंह का कहना है कि काशीडीह न्यू ले आउट एरिया में उनकी 9.7 डिसमिल जमीन है. जमीन की बिक्री के लिये मलय दत्ता से 7.21 करोड़ रुपये का सौदा तय हुआ था. इस दौरान मलय ने एडवांस के रूप में 1.20 करोड़ रुपये विनोद सिंह को दिया था. 5 जनवरी 2021 को मलय के अनुरोध पर विनोद सिंह ने जमीन का पावर ऑफ एटर्नी बनाकर दिया था. लेकिन इस बीच मलय दत्ता द्वारा उनके बैंक खाते में कुछ न कुछ रूपए भेजा करता था. अब मलय दत्ता ने बिना अनुमति के उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं. फरवरी 2022 को बाहर से लौटे तब उन्होंने देखा कि उनकी जमीन पर बिना उनकी अनुमति से ही भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. उनका कहना है कि मलय ने पावर ऑफ एटर्नी और विश्वास का गलत फायदा उठाया हैं. तब उन्होंन 25 फरवरी 2022 को उन्होंने पावर ऑफ एटर्नी को निरस्त कर दिया.
मलय दत्ता ने लोगों को फ्लैट देने के नाम पर 6-7 करोड़ लेकर चुके हैं
विनोद सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन पर फ्लैट बनाकर देने के नाम पर मलय दत्ता ने कई लोगों से 6 से 7 करोड़ रुपये भी ले रखा है. जब वे अपने रुपये मांगने के लिये गये, तब उन्हें धमकी दी गयी. फिर आज-कल का बहाना बनाया और अब मलय का कहना है कि एक रुपये भी नहीं देंगे, जमीन उनकी हैं. धमकी दिया कि जो करना है कर लो. मलय दत्ता की मंशा शुरू से ही मेरी संपत्ति हड़पने की थी और मुझे पैसे नहीं देने की. अब विनोद सिंह को डर है कि मलय उसे एवं उसके परिवार को जान-माल की क्षति पहुंचा सकता है.







