
चाकुलिया : चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूजा कमेटी और विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई. पूजा कमेटी द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर और मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई. पूजा पंडालों में मां सरस्वती के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कमेटी द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. विधानसभा क्षेत्र में बच्चों द्वारा पंडाल निर्माण कर कहीं स्वच्छता, तो कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर मां सरस्वती की पूजा की गयी.







