• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur ganga aarti – बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, शानदार आतिशबाजी और जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख हुए मंत्रमुग्ध

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी के अवसर पर संध्याकाल में बनारस के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया. भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारो लोग शामिल हुए. सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था. इस दौरान महाआरती में शामिल श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। महाआरती के दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे. बनारस से आये पांच सदस्यीय पंडितों के साथ जमशेदपुर के पंडितों ने भक्ति से ओतप्रोत, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की. महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ ऐसी उमड़ी कि सूर्य मंदिर के छठ घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए. आरती के दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा. घंटा- घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच महाआरती के स्वर से पूरा वातावरण झंकृत हो गया. बनारस में गंगा की तर्ज पर आयोजित महाआरती के दृश्य देख हर किसी की आस्था उफान पर थी. एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ छठ घाट के बीच में मौजूद महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी. शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि और शानदार आतिशबाजी के बीच पूरे तालाब परिसर में फैले जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए. इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आध्यात्मिक राजधानी बनारस से शुरू हुई गंगा महाआरती का चलन पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है. लौहनगरी जमशेदपुर के सभी लोगों के लिए बनारस जाकर इसका आनंद लेना संभव नही है इसलिए सूर्य मंदिर के पवित्र छठ घाट पर इसका आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने आनंदित हुए. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष इसका आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा. महाआरती के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव रंजन सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, महेंद्र यादव, सतवीर सिंह सोमू, अनिल मोदी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, मृत्यंजय यादव, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रामबिलास शर्मा, कुमार संदेश, चिंटू सिंह, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, बिमला साहू, सरस्वती साहू, मधुमाला, संजना साहू, मधु तांती, सुधा यादव, शीलू साहू, ममता सिंह, लकी कौर, काजू शांडिल, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, ऋषव सिंह, सतीश कुमार समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद
खबर

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

July 13, 2026
Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता
खबर

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

July 13, 2026
Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Next Post

jharkhand congress - झारखंड कांग्रेस से जुड़े सारे मंत्री करेंगे जनता की सुनवाई, लगायेंगे हर जिले में जनता दरबार, देखिये - video

jamshedpur cooperative law college - जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र ईकाई घोषित करने को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, शिक्षा विभाग ने जमा किया काउंटर एफिडेविट, कहा - उच्चस्तरीय कमेटी लेगा फैसला

Jamshedpur rural students case : घाटशिला में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से दो छात्र स्कूल से भागे, जिला पार्षदों ने बच्चों को दोबारा स्कूल पहुंचाया, विद्यालय प्रबंधन को लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Jamshedpur ssp briefing :  जमशेदपुर पुलिस बल को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,

Jamshedpur emergency moc drill : जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का हुआ मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से लिया हिस्सा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Jamshedpur ssp briefing :  जमशेदपुर पुलिस बल को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,

Jamshedpur emergency moc drill : जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का हुआ मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से लिया हिस्सा

Russia offers s-500 technology to india : रूस एस-500 डिफेंस टेक्नोलॉजी पर भारत के साथ काम करेगा, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए हो सकता है अहम, रूसी प्रस्ताव से चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी बेचैनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News