जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस लगातार सफल हो रही है. अब तक इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार में राजकुमार शामिल है, जो रेलवे ठेकेदार यशराज का पिता है और दूसरा गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र और जमशेदपुर के जुगसलाई बाबा बरोदा अपार्टमेंट का रहने वाला मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर शामिल है. इस मामले में पुलिस को मुख्य साजिशकर्ता यशराज, जीतेंद्र कुमार शाह, विशाल सिंह, आयुषतोष सिंह और अंकित वर्मा की तलाश है. इन लोगों पर देहरादून पुलिस ने 25 – 25 हजार रुपये के ईनाम का ऐलान किया है. पुलिस की तफ्तीश में यह बातें सामने आयी है कि उसकी हत्या पहले तो जमशेदपुर में ही करने की तैयारी थी, लेकिन जमशेदपुर में चूंकि, विक्रम शर्मा हमेशा लोगों से घिरा रहता था, इस कारण हत्या होना संभव नहीं होता. इस कारण नोएडा में भी हत्या की योजना बनायी गयी थी, जहां विक्रम शर्मा का फ्लैट है और वहां वह आना जाना करता था. लेकिन सबसे सेफ जोन देहरादून के सिलवर सिटी का मॉल बना, जहां के जिम में वह हर दिन जाता था. (नीचे भी पढ़ें)

देहरादून में चूंकि, अपना घर था तो वह बेफिक्र होकर अपना लाइसेंसी पिस्तौल लेकर गया था और अकेले ही जिम जाता था. बताया जाता है कि तीन माह पहले ही उसकी हत्या की साजिश बनायी गयी. यशराज रेलवे का ठेकेदार है और मछी सप्लाइ का काम करता है. उसका सारिका इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है, जिसके कारोबार में विक्रम शर्मा अड़गा लगा रहा था. इसके अलावा मुख्य शूटर आयुषतोष सिंह अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बनना चाहता था, जिसको लगा कि वह विक्रम शर्मा को मारेगा तो उसकी धाक जम जायेगी. वहीं, शूटर विशाल का जेल में विक्रम शर्मा के साथ विवाद हुआ था और विक्रम के गुर्गों ने उसे प्रताड़ित किया था. इस कारण सारे लोग मिलकर उसकी हत्या करा दी. बताया जाता है कि साजिश के तहत अंकित वर्मा ने तीन माह पहले विक्रम जिस जिम में जाता था, उसी जिम में वह ज्वाइन किया और उसी ने कॉल कर शूटरों को बताया था कि विक्रम निकलग रहा है, तैयार रहो, जिसके बाद सीढ़ियों पर अपराधियों ने गोलियां मार दी थी. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur youth rescued from russia : रूस के पुलिस हिरासत से 27 दिन बाद जमशेदपुर का युवक मुक्त, हुई घर वापसी
गिरफ्तार मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर जुगसलाई एमइ स्कूल रोड स्थित बाबा बरोदा अपार्टमेंट में रहता है और उसके नाना का ही वह फ्लैट है. बताया जाता है कि मोहित ने अपराधियों को वहां संरक्षण दिया था. मोहित अक्सर फ्लैट में अपराधियों का जमावड़ा लगाता था और उसी ने पिछले दिनों जुगसलाई शिव घाट में फायरिंग की थी. इसके अलावा कई और अपराधियों का वह सरगना बना था, जो भाड़े में हत्या को अंजाम देता था. इस कांड में यह बातें सामने आया है कि कुल आठ लोगों ने कांड को अंजाम दिया. इसके तहत मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर (गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र) ने ग्रेटर नोएडा के अपने फ्लैट में हत्यारों को पनाह दी और हरिद्वार से भागने को यशराज की स्कार्पियो गाड़ी का इंतजाम किया. दूसरा राजकुमार है, जो यशराज का पिता है. इस खूनी खेल का फाइनेंसर वहीं है. शूटरों ने हरिद्वार में जो स्कूटर और बाइक किराये पर ली थी, उसका पेमेंट राजकुमार की ही यूपीआई आईडी से किया गया था. तीसरा आशुतोष सिंह है, जो मुख्य शूटर है. अपराध की दुनिया में डॉन बनने की चाहत रखने वाला आशुतोष इस हत्या की अहम भूमिका में था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी ने विशाल के साथ मिलकर विक्रम पर गोलियां बरसाईं. चौथा विशाल सिंह है जो शूटर है. आशुतोष का साथी है. जेल में विक्रम के गुर्गों से हुए विवाद का बदला लेने के लिए इसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. पांचवां शख्स अंकित वर्मा है, जिसने विक्रम शर्मा की रेकी की. साजिश का सबसे अहम मोहरा बना. इसने तीन महीने पहले एनिटाइम फिटनेस में एडमिशन लिया, जहां विक्रम जिम करने जाता था. घटना वाले दिन इसी ने फोन कर विक्रम के बाहर निकलने की सटीक जानकारी दी. वहीं, छठा यशराज है, जो रेलवे में फूड सप्लाई का ठेकेदार है. विक्रम इससे रंगदारी मांगता था और ठेका हथियाना चाहता था. इसी रंजिश में यशराज ने हत्या की साजिश में साथ दिया और भागने को अपनी स्कार्पियो गाड़ी उपलब्ध कराई थी. सातवां आकाश कुमार प्रसाद है, जो मददगार है. घटना के बाद भागने के लिए हरिद्वार में इसी की आईडी पर किराये की बाइक और स्कूटर लिया गया था. आठवां जितेन्द्र कुमार साहु है, जो वाहन प्रदाता है. गोली मारते वक्त शूटरों ने जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया जिसे बाद में सहस्रधारा रोड पर छोड़ दिया गया, वह इसी के नाम पर पंजीकृत है.














