जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से गैंगवार शुरू होता नजर आ रहा है. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले भाजपा के नेता रह चुके राजेश सिंह पर साकची बसंत टॉकीज के सामने अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उसको छूते हुए निकल गयी. उसके कान और पैर में गोली लगी है. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले. राजेश सिंह मानगो के सैंकी यादव हत्याकांड का आरोपी भी है और कई सारे मामले में भी उसका नाम है. बताया जाता है कि वह साकची बसंत टॉकीज के पास सब्जी खरीदने के लिए आया था. वहां सब्जी की खरीददारी कर रहे थे, इसी बीच अचानक से दो अपराधी आये और उस पर गोली लग गयी, जिससे वह किसी तरह बच पाया. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
गोली चलाने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. इसके बाद किसी तरह राजेश सिंह स्थानीय लोगों की मदद से सीधे टीएमएच पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद साकची पुलिस वहां पहुंची और घटनास्थल से गोली और खोखा बरामद की है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. मानगो के बालीगुमा का रहने वाले राजेश सिंह पर भी हत्या का मुकदमा दायर है. वह हाल में ही जमानत पर छूटा है.






