जमशेदपुर : राधिकानगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय नागरिकों के विशेष अनुरोध एवं समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी एवं हाइवा बुलवाकर सड़क किनारे जमी गंदगी और कचरे को पूरी तरह साफ कराया. (नीचे भी पढ़ें)

सड़क पूरी तरह साफ होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया. इस दौरान प्रमुख समाजसेवी रजत जी भी मौके पर उपस्थित रहे और सफाई कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया.




