• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur-gas-city-development-जमशेदपुर को गैस सिटी बनाने की योजना, पीएनजी व सीएनजी का बढ़ेगा इस्तेमाल, गेल के अधिकारी बोले-जुस्को ही पैदा कर रहा उनके काम में अड़चन, सरयू राय ने की चीफ सेक्रेटरी व डीसी से बात, कहा-अड़चन दूर हो, जमशेदपुर को गैस सिटी बनाने में कौन लगा रहा रोक, उससे सख्ती से निबटे प्रशासन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के अधिकारियों ने कहा है कि वे जमशेदपुर को गैस सिटी (गैस शहर) का स्वरूप देने की योजना पर काम कर रहे हैं. गेल के अधिकारी 2 दिन पहले श्री राय से मिलने उनके जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय पर आये थे और उन्होंने जमशेदपुर में गेल के पाइप लाइन विस्तार में आने वाली कठिनाईयों का समाधान करने का आग्रह किया था. इस अवसर पर श्री राय ने गेल के अधिकारियों से जमशेदपुर को गैस सिटी के रूप में विकसित करने की संभावना के बारे में जिज्ञासा प्रकट की तो गेल के अधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर को आसानी से गैस नगर का रूप दिया जा सकता है. ऐसा होने से औद्योगिक प्रदूषण तथा वाहनों से होने वाला प्रदूषण समाप्त हो जाएगा और शहर स्वच्छ हो जाएगा. गेल के अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) और सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) का पाइप लाइन बिछाने पर काम शुरू हुआ है परंतु पाइप लाइन बिछाने के काम में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है. कारण कि टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (पहले जुस्को) से उन्हें इस कार्य हेतु अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. एक तो जुस्को से आवश्यक अनुमति मिलने में काफी विलंब होती है. अनुमति मिल जाने पर भी बीच-बीच में इसे वापस ले लिया जाता है जबकि गेल इस मद में करीब 2 करोड़ रुपया जमा कर चुका है. फिर भी जुस्को की कोई भूमिगत संरचना क्षति होती है तो इसे मरम्मत करने और पाइपलाइन के बिछाने के कारण सड़कों के कटाव को दुरूस्त करने का पूरा खर्च भी जुस्को को देने लिए गेल हमेशा तैयार रहता है. गेल के अधिकारियों ने बताया कि जुस्को से उन्हें रूट मार्किंग का विस्तृत विवरण नहीं मिला है. यदि यह ब्योरा मिल जाता तो उन्हें उनके पाइप लाइन की गहराई निर्धारित करने में आसानी हो जाएगी. विधायक श्री राय ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से अनुरोध किया है कि वे गेल द्वारा पाइपलाइन बिछाने की राह में आने वाली कठिनाईयों को दूर करें. यह भी देखें कि टाटा लीज समझौता के अंतर्गत गेल से मिलने वाली किसी भी प्रकार के शुल्क की वसूली का क्या प्रावधान है. इस बारे में श्री राय ने राज्य के मुख्य सचिव से भी दूरभाष पर वार्ता की और कहा कि राज्य सरकार जमशेदपुर को गैस सिटी बनाने के लिए गेल की राह मे आने वाली कठिनाईयों को दूर करें और इसके लिए एक समय सीमा निर्धारित करें. मुख्य सचिव ने श्री राय को आश्वस्त किया कि इस बारे में गेल के उच्च अधिकारियों से विमर्श करेंगे ताकि जमशेदपुर को गैस सिटी बनाने की राह में आने वाली बधाएं दूर हो सके और यह कार्य शीघ्र अति शीघ्र हो जाए इसका प्रयास करेंगे. विधायक श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर में बड़े और छोटे उद्योगों की पर्याप्त संख्या है. इसके साथ ही इसका उत्पादन पीएनजी से होता तो शहर का वातावरण काफी स्वच्छ होगा. व्यवसायिक होटल और रेस्टोरेंट तथा आवासीय परिसरों में भी प्रकृतिक गैस का इस्तेमाल होने की पर्याप्त संभावना जमशेदपुर में है. इसी तरह से शहर में चलने वाले बड़े-छोटे एवं मझौले श्रेणी के व्यवसायिक वाहनों तथा निजी वाहनों में सीएनजी का उपयोग करने की सुविधा और प्राथमिकता तय की जानी चाहिए. फिलहाल जमशेदपुर में सोनारी के कुछ घरों को गैस की आपूर्ति हो रही है. पुरूलिया से जमशेदपुर आने वाले गैस पाइप लाइन का काम भी थोड़ा बचा हुआ है और विभिन्न स्थलों पर गैस गैदरिंग स्टेशन बनाने का काम भी प्रगति पर है. ऐसी स्थिति में राज्य सरकार और जिले का प्रशासन एक लोक उपक्रम के नाते गेल की जरूरी सहायता करे तो शीघ्र ही जमशेदपुर एक गैस सिटी की सूची में शामिल हो जाएगा और यहां के निवासियों को उचित वातावरण मिल पाएगा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Next Post
Jamshedpur-crime-साकची में एक बंद घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया युवक, स्थानीय लोग ने पुलिस को सौंपा

Jamshedpur-crime-साकची में एक बंद घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया युवक, स्थानीय लोग ने पुलिस को सौंपा

tata-steel-safe-webinar-टाटा स्टील और सेफ के वेबिनार में तनाव से निबटने के दिये टिप्स, 1200 बच्चों ने लिया भाग

tata-steel-safe-webinar-टाटा स्टील और सेफ के वेबिनार में तनाव से निबटने के दिये टिप्स, 1200 बच्चों ने लिया भाग

tata-steel-new-corona-protocol-टाटा स्टील ने कोरोना को लेकर कंपनी में लागू किये नये प्रोटोकॉल, कब कराना है जांच, कब जा सकते है ड्यूटी, जानें, सारे चिकित्सा काम में जुटे लोगों की छुट्टियां रद्द

tata-steel-new-corona-protocol-टाटा स्टील ने कोरोना को लेकर कंपनी में लागू किये नये प्रोटोकॉल, कब कराना है जांच, कब जा सकते है ड्यूटी, जानें, सारे चिकित्सा काम में जुटे लोगों की छुट्टियां रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Xavier public school govindpur : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में मना विश्व युवा कौशल दिवस, गणित ओलंपियाड में मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News