
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर स्थित एक बंद घर से स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. लोगों ने उसे पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर स्थित एक घर में कुछ युवक घुसे है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया.







