• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 9, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-safe-webinar-टाटा स्टील और सेफ के वेबिनार में तनाव से निबटने के दिये टिप्स, 1200 बच्चों ने लिया भाग

tata-steel-safe-webinar-टाटा स्टील और सेफ के वेबिनार में तनाव से निबटने के दिये टिप्स, 1200 बच्चों ने लिया भाग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सहयोग से ‘सेफ (सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन) ने शनिवार को जमशेदपुर और इसके आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ’इमोशनल वेल-बीइंग ऑफ स्टूडेंट्स’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया. जमशेदपुर और इसके आसपास के अधिकांश स्कूलों में 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने वेबिनार में हिस्सा लिया. वेबिनार में प्रतिष्ठित हस्तियों ने तनाव की स्थिति से निपटने के टिप्स दिए. विद्यार्थियों ने महामारी की स्थिति के दौरान अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि इसका उन पर क्या प्रभाव पड़ा और वे कैसे इससे निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं. सेफ वर्षों से युवाओं के बीच सुरक्षा जागरूकता में अग्रणी रहा है. इस महामारी की अवधि में, जिससे सभी प्रभावित हैं, स्कूली बच्चों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों का भावनात्मक कल्याण एक महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. सेफ की सदस्य वर्षा डागा ने वेबिनार में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यवाही के लिए संदर्भ निर्धारित किया. एसडीएसएम की प्रिंसिपल मौसमी दास ने विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न होने वाली विभिन्न चिंताओं और अनिश्चितताओं से निपटने के लिए अपनायी गयी विस्तृत हस्तक्षेप विधियों प्रकाश डाला. प्रत्येक चरण में सभी स्टेकहोल्डरों को शामिल कर स्थिति पर कैसे काबू पाया, इस पर भी उन्होंने विस्तार से बताया. श्रीमती दास ने शिक्षकों के भावनात्मक कल्याण पर भी जोर दिया. पर्पल ह्यूज की संस्थापक ज्योति पांडेय ने अतिथि के रूप में वेबिनार की अध्यक्षता की और मानसिक स्वास्थ्य को समग्र स्वास्थ्य के रूप में देखने की आवश्यकता पर बल दिया. कहानियां के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि चुनौतियों का जवाब कैसे दिया जाए और हमारे कार्यों को कैसे चुना जाए. उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां और कई अन्य चुनौतियां हमारे भविष्य को आकार देने जा रही हैं. असफलताओं से सीखना है और उन्हें दोहराना नहीं है-भविष्य के लिए स्मार्टनेस का यही मूलमंत्र है. उन्होंने जीवन को देखने के नजरिये को भी बदलने का सुझाव दिया. वेबिनार के मुख्य अतिथि डॉ टीएन सिंह, डायरेक्टर, आईआईटी पटना ने समस्या को नये तरीकों और नये फैशन के बरक्स देखने के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं को नयी चुनौतियों का सामना करने हेतू तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया. श्री सिंह ने उन्हें प्रभावी और कुशल होने, भावनाओं को नियंत्रित करने और संघर्षों से बचने की सलाह दी. उन्होंने सभी चुनौतियों को सकारात्मक तरीके से स्वीकार करते हुए सकारात्मक सोच और सकारात्मक तरीके से चीजों की व्याख्या करने की भी सलाह दी. इसके बाद एक खुली चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जहां विशेषज्ञों ने संदेहों का निराकरण किया. सेफ की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने अपने समापन भाषण में सत्र के निष्कर्षों का सारांश प्रस्तुत किया. उन्होंने विद्यार्थियों को यथार्थवादी बनने की सलाह दी. श्रीमती नरेंद्रन के अनुसार समस्याओं को तब तक हल नहीं किया जा सकता, जब तक उन्हें स्वीकार नहीं किया जाता है. उन्होंने प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप करने और तनावपूर्ण समय से निपटने में विद्यार्थियों की मदद के लिए स्कूल और सेफ क्लबों की सराहना की और आभार प्रकट किया. सेफ्टी के मैनेजर कांट्रैक्टर प्रदीप कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर सत्र का समापन किया.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

Next Post
tata-steel-new-corona-protocol-टाटा स्टील ने कोरोना को लेकर कंपनी में लागू किये नये प्रोटोकॉल, कब कराना है जांच, कब जा सकते है ड्यूटी, जानें, सारे चिकित्सा काम में जुटे लोगों की छुट्टियां रद्द

tata-steel-new-corona-protocol-टाटा स्टील ने कोरोना को लेकर कंपनी में लागू किये नये प्रोटोकॉल, कब कराना है जांच, कब जा सकते है ड्यूटी, जानें, सारे चिकित्सा काम में जुटे लोगों की छुट्टियां रद्द

today’s-history : जानें आज का इतिहास

today's-history : जानें आज का इतिहास

jamshedpur-accident-accussed-arrested-बिष्टुपुर में पिता-बेटे को धक्का मारने वाला ट्रक चालक गया जेल, बेटे की हो गई थी मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड का कैबिनेट मीटिंग 15 जून को, कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

Jharkhand cm review meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की, मुख्यमंत्री ने कहा – पेयजल की उपलब्धता जनजीवन से जुड़ा विषय, इन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नही

Jharkhand minority commission : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम का धनबाद दौरा, चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने मृतक दिलशाद अंसारी के परिजनों से की मुलाकात, हत्या मामले की गहराई से जांच और कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Jamshedpur employment camp : 11 जून को जमशेदपुर में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

Jamshedpur rail yard accident hungama : टाटानगर रेल यार्ड हादसे के मृत मिस्त्री के शव का तीसरे दिन हुआ पोस्टमॉर्टम, परिजनों एवं ग्रामीणों का अपनी मांगों को लेकर हंगामा, स्टेशन आउट गेट के पास शव रख किया सड़क जाम, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड का कैबिनेट मीटिंग 15 जून को, कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

Jharkhand cm review meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की, मुख्यमंत्री ने कहा – पेयजल की उपलब्धता जनजीवन से जुड़ा विषय, इन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नही

Jharkhand minority commission : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम का धनबाद दौरा, चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने मृतक दिलशाद अंसारी के परिजनों से की मुलाकात, हत्या मामले की गहराई से जांच और कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Jamshedpur employment camp : 11 जून को जमशेदपुर में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

Jamshedpur rail yard accident hungama : टाटानगर रेल यार्ड हादसे के मृत मिस्त्री के शव का तीसरे दिन हुआ पोस्टमॉर्टम, परिजनों एवं ग्रामीणों का अपनी मांगों को लेकर हंगामा, स्टेशन आउट गेट के पास शव रख किया सड़क जाम, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

jharkhand congress- कांग्रेस ने रांची कांग्रेस भवन व कोकर समाधि स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा की मनायी पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा प्रत्याशी रहे मौजूद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News