
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा निवासी वीरेंद्र कुमार पासवान की 9 वर्षीय बेटी आराध्या कुमारी ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. उनका इलाज अपोलो अस्पताल चेन्नई में होना है. इलाज का कुल खर्च अस्पताल प्रबंधक द्वारा 30 लाख रुपए बताया गया है. गरीब परिवार होने के कारण इलाज का खर्च भुगतान करने में वीरेंद्र पासवान असमर्थ हैं. इलाज में सहायता हेतु ब्रेन कैंसर पीड़ित आराध्या कुमारी के पिता विरेंद्र कुमार पासवान ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के कैंप कार्यालय में क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा से मुलाकात की. (नीचे देखे पूरी खबर)

क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि क्लब द्वारा यथासंभव इलाज हेतु पूरी सहायता की जायेगी. साथ ही उनके द्वारा एक वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया गया, जिसके माध्यम से क्लब के सदस्यों एवं आम जनमानस द्वारा आर्थिक सहायता की जायेगी. इस मौके पर विनय कंचन, धनंजय मिश्रा, अनिल कुमार ठाकुर, दीपू सर मुख्य रूप से उपस्थित रहे. नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने आम जनमानस से अपील की है कि इस देवी स्वरूप 9 वर्षीय बच्ची की जिंदगी बचाने हेतु आगे आएं और दिए गए लिंक के माध्यम से सहयाता राशि देकर सहयोग करें.












