जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल क्लब के पास बुधवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना में नामदा बस्ती के रोहित पाठक के सिर को छूते हुए गोली निकल गई. इधर रोहित ने भागते हुए अपनी जान बचाई. रोहित के साथी सुमित सिंह ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार रोहित हाल ही में जेल से छूट कर आया है. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
इधर घटना के संबंध में रोहित ने बताया कि बस्ती के ही रहने वाले कुणाल सिंह ने उदय चौधरी और एक अन्य के साथ मिलकर उसपे जानलेवा हमला किया. रोहित के अनुसार कुणाल ने बिजनेस शुरू करने और उसमे पार्टनर बनने के लिए उससे 50 हजार रूपए की मांग की थी पर उसने इनकार कर दिया था. आज दोपहर वह टिनप्लेट चौक पर था तभी कुणाल और उदय उसके पास आए और उसे क्लब के पास ले गए जहां उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
कुणाल ने अपने एक अन्य साथी से पिस्टल मांगी और फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई. हालांकि, रोहित के साथी सुमित का कहना है कि रोहित ने उसे फोन कर कहा कि कुणाल ने उसके साथ मारपीट की. इसी को लेकर वो रोहित के साथ कुणाल के पास गया. वहां बहस होने पर कुणाल ने अपने साथी से हथियार मांगा. उसके साथी ने दो हथियार निकाला. एक हथियार कुणाल ने लिया और एक उदय ने. दोनो ने फायरिंग शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल से अपराधियों की बाइक और खोखा बरामद किया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.








