
जमशेदपुर : झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष और जमशेदपुर के कई यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को सोनाडीह लाइम स्टोर क्वेरी और सोनाडीह सीमेंट वर्क्स वर्कर्स यूनियन (छत्तीसगढ़) का अध्यक्ष मनोनित किया गया है. वहां की यूनियन की हुई बैठक में उनको सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया. इस सीमेंट प्लांट की स्थापना पहले टाटा स्टील द्वारा ही की गयी थी. इसके बाद इस प्लांट का अधिग्रहण लाफार्ज सीमेंट ने कर लिया. इसके बाद नुवोको विस्टास कार्प लिमिटेड द्वारा फिर इसको अधिग्रहण किया गया. वर्तमान में नुवोको विस्टा के जोजोबेड़ा (जमशेदपुर) प्लांट के अध्यक्ष है जबकि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अरेसमेटा सीमेंट प्लांट के भी अध्यक्ष है. अब यह उसी कंपनी की तीसरी यूनियन में एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है.







