• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 10, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur good news – जमशेदपुर में बस्तीवासियों के लिए खुशखबरी, इन सारी बस्तियों में टाटा स्टील बिजली देने के लिए सहमत, हुआ बड़ा फैसला, जानें

April 4, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय में विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक मे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय विशेष रूप से शामिल हुए. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) बिजली हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग को बैंक गारंटी के तौर पर निश्चित रकम जुस्को द्वारा जमा करायी जा रही है. मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए सभी आवश्यक सामग्री (सीटीएसएस) टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) द्वारा तैयार कर लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर के लिए सब स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री की खरीददारी कर ली गयी है. स्थल चिन्हित कर लिया गया तथा उक्त स्थल पर सब स्टेशन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है. विधायक श्री राय ने अधिकारियों से उक्त सब स्टेशन निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नया सब स्टेशन का निर्माण कर लिया गया है. क्षेत्र के निवासियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए फार्म वितरण किया जा रहा है. विधायक श्री राय ने बागुननगर के ‘डी’ ब्लॉक को भी बिजली देने की बात कही. विधायक श्री राय ने टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के अधिकारियों को बारीडीह बस्ती, शक्तिनगर, शांतिनगर, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, रामाधीन बगान, गायत्रीनगर को भी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की बिजली देने के लिए आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस पर अधिकारियों ने अपनी सहमति देते हुए क्षेत्र का सर्वे एवं संभावनाओं की तलाश हेतु एक टीम बनाकर सर्वे करने की बात कही. विधायक श्री राय ने गोलमुरी के केबुल टाऊन और केबुल बस्ती के प्रत्येक घरों को अलग-अलग बिजली प्रदान करने की बात कही. इसका निदान के लिए विधायक श्री राय ने पहली बैठक से ही अधिकारियों को निर्देश दिया था, जिसपर अधिकारियों ने बताया कि केबुल टाऊन, डीएस फ्लैट क्षेत्र में अलग-अलग बिजली देने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है. बाकी क्षेत्रों के लिए भी सर्वे किया जा रहा है. ज्ञात हो कि वर्तमान में यहाँ सिंगल प्वाइंट पर बिजली आपूर्ति की जाती है जिससे कई समस्यायें उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है. केबुल टाऊन क्षेत्र में इंकैब के इंफ्रांस्ट्रक्चर का उपयोग एवं रख रखाव के लिए टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) प्रबंधन ने केबुल कंपनी के लिक्वीडेटर को प्रस्ताव भेजा था. प्रस्ताव पर सहमति प्राप्त नहीं होने पर विधायक श्री राय ने नाराजगी जतायी और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के अधिकारियों को नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक श्री राय के प्रयास पर पूर्वी विधानसभा के 20 हाईमास्ट लाइटों में जुस्को से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे अब जेबीवीएनएल की बिजली कटने पर अंधेरा छा जाने की परेशानी से लोगों को मुक्ति मिल गयी है. विधायक श्री राय जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी को 4000 स्ट्रीट लाइट का काम धरातल पर नहीं उतारने पर संबंधित वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर इसका अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया. अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को इसकी निविदा प्रकाशित की जाएगी और मई के प्रथम सप्ताह से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन प्रारंभ हो जाएगा. बैठक में श्री राय ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में जो काई भी जुस्को की बिजली प्राप्त करने के लिए आवेदन करता है तो उसे बिजली दी जाये. बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधा बहाल की जाये. ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) द्वारा लीज क्षेत्र के नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देने में मनमानी करने का मामला विधानसभा में उठाया था, जिसके उपरांत टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) क्षेत्र के सभी नागरिकों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया ताकि इसकी जांचकर लीज क्षेत्र के सभी निवासियों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके. बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, कार्यपालक अभियंता, टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह एवं विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह के साथ ही अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur environment  seminar : जमशेदपुर के प्रदूषण के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ जनआंदोलन की जरूरत : राजेंद्र सिंह, जमशेदपुर सिविल सोसाइटी फोरम के सेमिनार में पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और नागरिक दायित्व पर हुई चर्चा, पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट अभियान चलाने का संकल्प
खबर

November 10, 2026
jamshedpur public problem- करनडीह फाटक के पास सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, छठ व्रतियों की बढ़ेगी परेशानी, डीसी को सौंपा, समस्या का समाधान कराने की मांग
खबर

jamshedpur public problem- करनडीह फाटक के पास सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, छठ व्रतियों की बढ़ेगी परेशानी, डीसी को सौंपा, समस्या का समाधान कराने की मांग

November 10, 2026
jharkhand danua valley accident follow-up:बगोदर के बिहारो गांव के श्मशान घाट पर एक साथ जली पांच चिताएं, पूरा गांव गमगीन
खबर

jharkhand danua valley accident follow-up:बगोदर के बिहारो गांव के श्मशान घाट पर एक साथ जली पांच चिताएं, पूरा गांव गमगीन

November 10, 2026
Next Post

Jamshedpur sad news- बिरसानगर हो समाज के अध्यक्ष का निधन, भुईयाडीह श्मशान घाट में दी गयी अंतिम विदाई

BIG INCIDENT- गंगटोक में बड़ा हादसा, भारी हिमस्खलन, सात सैलानियों की मौत, 150 फंसे

Jamshedpur jugsalai mla- जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मखदुमपुर और गरुड़बासा का विधायक ने किया दौरा, गरुड़बासा में दो सड़क और नाली का होगा निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Tuesday 10th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 10 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 10th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 10 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 10, 2026

मेष राशिआज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाये, जो मौलिक सोच रखते हों...

Jamshedpur diwali incidents : दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे, एमजीएम में तीन गंभीर मरीज भर्ती

Jamshedpur diwali incidents : दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे, एमजीएम में तीन गंभीर मरीज भर्ती

by Sharp Bharat
November 10, 2026

जमशेदपुर : दीपावली की रात जहां पूरा जमशेदपुर शहर रोशनी और खुशियों में डूबा था, वहीं आतिशबाजी के दौरान हुई...

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार 12 नवंबर को आहूत की गयी...

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बोर्ड मीटिंग के दौरान निवेशकों के लिए एक प्रेजेंटेशन जारी किया गया है. इसमें कंपनी...

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी ''क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड'' (सीपीडीपीएल) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा...

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : वैश्विक बाजार में बढ़ती चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने अपनी लागत घटाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने...

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली...

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपनी स्थापना की शताब्दी मना चुके जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur diwali incidents : दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे, एमजीएम में तीन गंभीर मरीज भर्ती

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News