
जमशेदपुर : जमशेदपुर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कई माह से बंद हावड़ा से टाटा और फिर टाटा से हावड़ा जाने वाली स्टील एक्सप्रेस को फिर से चलाया जायेगा. इसको लेकर रेलवे ने अपनी अनुमति दे दी है. 7 सितंबरर से इससे लोग अपनी यात्रा कर सकेंगे. सातों दिन यह ट्रेन चलेगी, जो टाटानगर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और हावड़ा स्टेशन सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी. विपरित दिशा से यह ट्रेन हावड़ा से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और टाटानगर स्टेशन में रात 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी. कुल 22 बोगी रहेगा, जिसमें चाकुलिया, घाटशिला, राखामाइंस, संतरागाछी में ठहराव होता रहेगा. आपको बता दें कि इस ट्रेन को काफी दिनों से चालू करने की मांग चल रही थी. यात्रियों की डिमांड को देखते हुए यह आदेश निकाला गया है.





