
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बडौदा घाट स्थित रॉयल कॉलोनी में अर्चना कुमारी द्वारा भवन निर्माण के दौरान सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है. बस्ती के लोगों ने आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से मामले की लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार अर्चना कुमारी रॉयल कॉलोनी में अपना मकान बनवा रही है. मकान बनवाने के दौरान वह अपने भाई सुदीप चौधरी के साथ मिलकर सरकारी सड़क पर कब्जा कर रही है. इसके अलावा कुछ लोगों को बुलाकर अड्डेबाजी भी करवाई जा रही है. विरोध करने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है. शिकायत में बताया गया है कि सुदीप चौधरी द्वारा धमकी दी जाती है की उसके पिता प्रशासनिक अधिकारी रह चुके है जिससे उनका कोई कुछ नही बिगड़ सकता. बस्ती के लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. शिकायत की प्रतिलिपि जमशेदपुर अंचलाधिकारी और एसएसपी को भी दी गई है.




